• Home
  • मैं और मेरा परिवार
  • न कॉपीराइट, न प्रयोग करने की शर्त
  • ‘बकबक’ पर पॉडकास्ट कैसे सुने

लेख

उन्मुक्त पर हैं मेरी छुटपुट बातें, छुटपुट पर हैं औरों की बातें – यहां हैं मेरी पूरी बातें।

Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

मैं और मेरा परिवार

बातों का है यह मायाजाल,
बातों का है यह संसार।

उन्मुक्त पर है मेरी छुटपुट बातें,
छुटपुट पर हैं औरों कि मुक्त बातें,
और यहां है मेरी पूरी बातें।

जी हां, मै उन्मुक्त ही हूं। भारत के एक कस्बे से, एक आम भारतीय।

मेरी पत्नी शुभा अध्यापिका है। वह भी एक चिट्ठा ‘ मुन्ने के बापू‘ के नाम से ब्लॉगर पर लिखती है।

मैं पहले से ही दो और चिट्ठे, ब्लौगर पर उन्मुक्त नाम से और वर्ड-प्रेस पर छुटपुट नाम से लिखता हूं। आप सोच रहे होंगे कि फिर यह तीसरा चिट्ठा क्यों शुरू किया?

छुटपुट में इस दुनिया मे और लोग क्या कह रहें हैं मेरी टिप्पणी के साथ रहता है। उन्मुक्त मे मेरे विचार रहते हैं पर यह अक्सर कड़ियों में होते हैं। किसी भी विचार पर लिखने के पहले, उसकी रूप रेखा बना लेता हूं पर बड़े विषय को कड़ियों में ही लिखता हूं – एक साथ बड़े विषय पर लिखना मुश्किल रहता है।

बड़े विषय पर कड़ियों मे लिखने मे आसानी होती है पर पढ़ने मे पूरा विषय एक जगह ही अच्छा लगता है – कारण,

  • दो कड़ियों के बीच अक्सर कुछ और चिठ्ठियां भी आ जातीं है जिससे निरंतरता भंग होती है;
  • कड़ियों मे लिखने से तारत्म्यता भी गड़बड़ होती है।

इससे लगा कि बाद मे सारी कड़ियों को जोड़ कर पूरे विषय को एक जगह कर दिया जाय और यदि उस विषय पर कुछ नया आये तो कड़ियों पर जोड़ने की जगह उसे यहीं पर जोड़ा जाय ताकि उस विषय पर एक जगह पूरी जानकारी भी रहेगी। पूरे विषय को एक साथ पढ़ने का आनंद ही अलग है।

ब्लौगर के अपने फायदे हैं तो वर्ड-प्रेस के अपने। बस इसी उधेड़-बुन मे यह नया चिठ्ठा शुरू कर दिया। जो विषय पहले कड़ियों मे उन्मुक्त मे प्रकाशित हो चुके हैं उसमें से कुछ की कड़ियों को एक चिट्ठी में परिवर्तित करके यहां प्रकाशित किया जा रहा है। इनमें कुछ संशोधन तारत्म्यता के लिये या फिर कुछ नया आ गया हो तो उसे जोड़ने के लिये किया गया है। यदि इस विषय पर कुछ नया आता है तो उन्मुक्त के चिठ्ठे पर लिख कर इसमे उसी लेख पर जोड़ दूंगा ताकि एक जगह सारी सूचना मिल जाये। यहां इन लेखों की पीडीएफ फाईल भी है उसे आप चाहें तो डाउनलोड करके कंप्यूटर मे या मुद्रित करके पढ़ सकते हैं।

मेरे एक मित्र के पुत्र की आखें कमजोर हैं वह अक्सर ऐसे प्रोग्राम के बारे में पूछता रहता है जिसमें पढ़ना न पड़े और वह सुन सके। इसलिये एक पॉडकास्ट ‘बकबक‘ नाम से शुरू की। पॉडकास्ट की अधिकतर फाईलें ogg, ओपेन सोर्स फॉरमैट, मे हैं। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,

  • Windows पर कम से कम Audacity, Mplayer, VLC Media Player एवं Winamp में;
  • Linux पर लगभग सभी प्रोग्रामो में; और
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer, और VLC Media Player में,

सुन सकते हैं। हांलाकि अब इसे ‘Bakbak‘ (बकबक) पर स्थानान्तरित कर दिया है,

यह ogg फॉरमैट में क्यों है इसके बारे में आप मेरी चिट्ठी ‘पापा, क्या आप इलझन में हैं‘ पर पढ़ सकते हैं। इसे 0gg मानक में यहां चटका लगा कर सुन सकते हैं। यदि इसे एमपी-३ मानक में सुनना चाहें तो ► चिन्ह पर चटका लगा कर सुन सकते हैं।

Download: ImportanceOfOpenFormat.mp3

कुछ समय पहले,  १९ नवम्बर २००६ में, ‘द टेलीग्राफ’ समाचारपत्र में ‘Hitchhiking through a non-English language blog galaxy‘ नाम से लेख छपा था। इसमें भारतीय भाषा के चिट्ठों का इतिहास, इसकी विविधता, और परिपक्वत्ता की चर्चा थी। इसमें कुछ सूचना हमारे में बारे में भी है, जिसमें कुछ त्रुटियां हैं। इसको ठीक करते हुऐ मेरी पत्नी शुभा ने एक चिट्ठी ‘भारतीय भाषाओं के चिट्ठे जगत की सैर‘ नाम से प्रकाशित की है। इस चिट्ठी हमारे बारे में सारी सूचना है। इसमें यह भी स्पष्ट है कि हम क्यों अज्ञात रूप में चिट्टाकारी करते हैं और इन चिट्ठों का क्या उदेश्य है। 

मेरा बेटा मुन्ना वा उसकी पत्नी परी, विदेश में विज्ञान पर शोद्ध करते हैं।

मेरे तीनों चिट्ठों एवं पॉडकास्ट की सामग्री तथा मेरे द्वारा खींचे गये चित्र (दूसरी जगह से लिये गये चित्रों में लिंक दी है) क्रिएटिव कॉमनस् शून्य (Creative Commons-0 1.0) लाईसेन्स के अन्तर्गत है। यह क्रिएटिव कॉमनस् के द्वारा निकाला गया नया लाइसेन्स है। इसमें लेखक कोई भी अधिकार अपने पास नहीं रखता है। इसकी शर्तें नायाब हैं इनको यहां देखें।


CC0

अथार्त, मेरे तीनो चिट्ठों, पॉडकास्ट फीड एग्रेगेटर की सारी चिट्ठियां, कौपी-लेफ्टेड हैं या इसे कहने का बेहतर तरीका होगा कि वे कॉपीराइट के झंझट मुक्त हैं। आपको इनका किसी प्रकार से प्रयोग वा संशोधन करने की स्वतंत्रता है। मुझे प्रसन्नता होगी यदि आप ऐसा करते समय इसका श्रेय मुझे (यानि कि उन्मुक्त को), या फिर मेरी उस चिट्ठी/ पॉडकास्ट से लिंक दे दें।

शायद इसी लिये, मेरे किसी अज्ञात मित्र ने, मेरे तीनो चिट्ठों को मिला कर ‘उन्मुक्त – Unmukt: हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त की चिट्ठियाँ‘ नामक वेबसाइट शुरू की है। मैं नहीं जानता कि यह कौन व्यक्ति है, वह ऐसा क्यों करता है लेकिन जानना चाहूंगा।

मेरे परिवार के दो अन्य सदस्य थे: टॉमी जो कि गोल्डन रिट्रीवर था लेकिन अब नहीं रहा और एक बॉक्सर जो अभी भी हमारे परिवार का हिस्सा है।

हमें प्रसन्नता होगी यदि कोई मेरी या मेरी पत्नी की चिट्ठियों में से, काम की कड़ियां, हिन्दी विकिपीडिया में डाल दे।

मुझे आप से ईमेल पर बात कर प्रसन्नता होगी। मेरा ई-मेल का पता यह है।

Share this:

  • StumbleUpon
  • Digg
  • Twitter
  • Reddit
  • Facebook
  • Email
  • Print

Like this:

Like
Be the first to like this page.

  • Can Not See Hindi or Want to read this Blog/ Post in another Script

    If you can not see Hindi the set your view or character encoding to Unicode UTF-8.

    If you wish read the post in any other Indian or Roman script then please go here.
  • Fill up the post address;
  • Tick the script in which you wish to read; and
  • Click on the button 'Transliterate (I have read the disclaimer)'.
  • Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

    Join 72 other followers

  • RSS Bakbak (बकबक) पर नये पॉडकास्ट

    • Patent and Computer programme - Problems and conclusion
      This podcast in Hindi talks some problems relating patent as applicable to computer programme and its conclusion. You can read it in Hindi (Devnagri) at http://unmukt-hindi.blogspot.in/2006/10/blog-post_12.html hindi ke is podcast mein, patent aur computer programme se jure kuchh mushkilen aur is shrankhala ke nishkarsh kee charcha hai. ise aap neeche link m […]
    • Patent and Computer programme - Europe and India
      This podcast in Hindi (Devnagri script) talks about when a computer programme can be patented in Europe and India. You can read it in Hindi (Devnagri) at http://unmukt-hindi.blogspot.in/2006/10/blog-post_05.html hindi ke is podcast mein charcha hai ki, europe aur bharatvarsh mein kab computer programme patent karaya ja sakta hai. ise aap neeche link mein (de […]
    • Patent and Computer programme - Business Methods - America
      This post in Hindi (Devnagri script) is talks about if computer programme is method of doing business then can it be patented in US. You can read it in Hindi (Devnagri) at http://unmukt-hindi.blogspot.in/2006/09/blog-post_21.html hindi (devnagree lipi) mein likhee is chitthi mein charcha hai ki, yadi computer programme vyapaar karne ka tareeka ho to kya use […]
    • Patent and Computer programme - Inustrial Process - America
      This podcast in Hindi talks about if computer programme can be patented in US. You can read it in Hindi (Devnagri) at http://unmukt-hindi.blogspot.in/2006/09/blog-post_1770.html hindi ke is podcast mein charcha hai ki, kyaa amerika mein computer programme patent karaya ja sakta hai. ise aap neeche link mein (devnagree lipi) mein padh sakte hain. http://unmuk […]
    • Law relating to Patentibility of Computer Progrmme in US
      This podcast in Hindi talks about if computer programme can be patented in US. You can read it in Hindi (Devnagri) at http://unmukt-hindi.blogspot.in/2006/09/blog-post_07.html hindi ke is podcast mein charcha hai ki, kyaa amerika mein computer programme patent karaya ja sakta hai. ise aap neeche link mein (devnagree lipi) mein padh sakte hain. http://unmukt- […]
  • RSS छुट-पुट पर नयी प्रविष्टियां

    • यदि यह आनन्द नहीं तब और क्या
      इस चिट्ठी में कर्ट फोनेगेट के एक उद्धरण, ज़ेन पेन्सिल चिट्ठे, और और मेरे प्रिय समय की चर्चा है। This post is about Kurt Vonegut, Zen pencil blog and nice time spent by me. hindi (devnagri) kee is chitthi mein, Kurt Vonegut, Zen pencil chitthe, aur mere priya samay kee charchaa hai. […]
    • दूसरे ग्रहों पर जीवन, उन पर बसेरा – कल्पना आर्थर सी क्लार्क की
      इस चिट्ठी में, 'डिसकवरी साइंस' (Discovery Science) चैनल पर आ रही 'प्रॉफेटस् ऑफ साइंस फिक्शन' (Prophets of Science Fiction) श्रृंखला की आर्थर सी क्लार्क की कड़ी पर चर्चा है। This post talks about the episode on Arthur C Clark on the 'Prophets of Science Fiction' TV series on 'Discovery Science'. is chitthie mein, ' […]
    • सौ साल पहले…
      इस चिट्ठी में, आज के दिन सौ साल पहले साहस के कारनामे की चर्चा है। This post is about a feat on this day hundred years ago. is chitthi meein, aaj ke din sau saal pahle veerta ke karname kee charchaa hai.
    • अनन्त के गुण हैं अजीब
      This post in HIndi (Devnagri script) talks about an interesting video about infinity. इस चिट्ठी में अनन्त के अजीब गुणों को बताते एक रोचक विडियो की चर्चा है। HIndi (Devnagri script) kee, is chitthi mein, anat ke ajeb guno kee chachaa karte ek video kee charchha hai. […]
    • कौन सा मनका पहले पहुंचेगा और बड़ा निशान बनायेगा
      इस चिट्ठी में, न्यूयॉर्क के नम्बर प्ले की कड़ी से एक अन्य पहेली। This post has another puzzle from Numberplay blog of the New York Times. is chitthi mein, New York Times ke Numberplay kee kri se ek anya pahelee.
  • RSS मुन्ने के बापू पर नयी प्रविष्टियां

    • पुराने रिश्तों में नया-पन, नये रिश्तें बनाने से बेहतर है
      यह चिट्ठी पति पत्नी के रिश्तों के एक पहलू के बारे में है। मेरा जन्मदिन का तोहफा मैंने पिछली चिट्ठी 'मैं तुमसे प्यार करता हूं कहने के एक तरीका यह भी' में लिखा था कि इन्होंने (उन्मुक्त) मुझसे आज तक यह नहीं कहा कि 'मैं तुमसे प्यार करता हूँ' और मुझे इन शब्दों का इंतजार है। मैंने यह भी लिखा था, 'यह मेरा जन्मदिन हमेशा याद रखते हैं पर लगभग […]
    • बादलों का घर आना और गालों की लाली
      नेहू-शिलॉंग का गेस्ट हाउस यह चिट्ठी शिलॉंग में हमारे कुछ अनुभवों को बताती है। कुछ दिन पहले अरविन्द भाईसाहब ने एक चिट्टी 'मैं शर्म से हुई लाल ....' लिख कर गालों की लाली के बारे में चर्चा की थी। इसके बाद अभिषेक भइया ने भी 'लाली देखो लाल की...!' चिट्ठी लिख कर कुछ अलग प्रकार के अनुभव के बारे में लिखा। इन चिट्ठियों पर मुझे २५ साल पहले गालों की […]
    • मैं तुमसे प्यार करता हूं कहने के एक तरीका यह भी
      इस चिट्ठी में मेरे जन्मदिन के किस्से का जिक्र है। कुछ समय पहले शास्त्री भाईसाहब ने अपने चिट्ठे 'कच्चे धागे - Building Relations' पर एक चिट्ठी 'मैं तुमसे प्यार करता हूँ!!' नाम से लिखी। वे कहते हैं, 'आपसी स्नेह को प्रगट करना अधिकतर भारतीय पति पत्नी के लिये बहुत मुश्किल है ... इसमें एक बदलाव आना जरूरी है।' इन्होंने (उन्मुक्त) आज तक […]
    • महिला दिवस ८ मार्च को क्यों मनाया जाता है?
      इस चिट्ठी में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में चर्चा है। ८ मार्च १९१४ का पोस्टर - चित्र विकिपीडिया से अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आवाहन पर, यह दिवस सबसे पहले सबसे पहले यह २८ फरवरी १९०९ में मनाया गया। इसके बाद यह फरवरी के आखरी इतवार के दिन मनाया जाने लगा। १९१० में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन के सम्मेलन में इसे अन्तरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया। उस समय […]
    • मुझे, जब विंडोज़ विस्टा की याद आयी
      इस चिट्ठी में विंडोज़ विस्टा की चर्चा है। यह कार्टून स्पैन पत्रिका की जनवरी- फरवरी २००८ अंक में निकला था और उन्हीं के सौजन्य से है। मैं अध्यापिका हूं, गणित पढ़ाती हूं। मुझे काम की जगह से लैपटॉप मिला है। इस पर विंडोज़ विस्टा ऑपरेटिंग सिस्टम था। मैं इसके पहले डेस्कटॉप कंप्यूटर पर काम करती थी, जिस पर फेडोरा है। मुझे लैपटॉप पर काम करने में मुश्किल पड़ी। यह बहुत ध […]
  • RSS उन्मुक्त पर नयी प्रविष्टियां

    • क्रिकेट का दीवानापन - खेलों को पनपने नहीं दे रहा है
    • सीता मैया की आंख चोरी - श्राप तो लगेगा ही
    • नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें
    • मनोरंजात्मक गणित के क्षेत्र में जाने माने व्यक्ति - दत्तात्रय रामचंद्र कापरेकर
    • चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका
  • पुराने लेख

  • नयी टिप्पणियां

    shankar singh kushwa… on पृथ्वी पर स्वर्ग – कश्मी…
    abhishek nirmal on रिचर्ड फिलिप्स फाइनमेन
    naveen on ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा …
    आकाश 78 on ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा …
    उन्मुक्त on ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा …
  • Top Posts

    • ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा विद्या, और टोने-टुटके
    • पृथ्वी पर स्वर्ग - कश्मीर यात्रा
    • उर्मिला की कहानी
    • मैं और मेरा परिवार
    • सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर
  • श्रेणियां

  • मैं फेसबुक पर 
  •  Subscribe in a reader

  • Subscribe to Lekh by Email
  • RSS Unmukt – उन्मुक्त: हिन्दी चिट्ठाकार उन्मुक्त की चिट्ठियाँ

    • क्रिकेट का दीवानापन – खेलों को पनपने नहीं दे रहा है
      इस चिट्ठी में नैनीताल में हॉकी मैच और क्रकेट की दीवनगी के कारण अन्य खेलों के दुर्भाग्य की चर्चा
    • सीता मैया की आंख चोरी – श्राप तो लगेगा ही
      इस चिट्ठी में, होप डायमंड (Hope Diamond) की चर्चा है।चित्र विकिपीडिया सेइसे आप सुन भी सकते हैं। सुनने के ल...
    • नैनीताल में सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां जायें
      इस चिट्ठी में, नैनीताल के, सैकलीज़ और मचान रेस्त्रां की चर्चा है।यह चित्र इस वेबसाइट के सौजन्य स
    • मनोरंजात्मक गणित के क्षेत्र में जाने माने व्यक्ति – दत्तात्रय रामचंद्र कापरेकर
      इस चिट्ठी में, गणितज्ञ दत्तात्रय रामचंद्र कापरेकर के बारे में और उनके द्वारा ढूढीं गयी रोचक संख
    • चिड़िया घर चलाने का अच्छा तरीका
      इस चिट्ठी में, नैनीताल के, चिड़ियाघर की चर्चा है।चिड़ियाघर में पिकनिक मनाते लोग नैनीताल की पिछल
    • ब्रह्मा की आंख – शापित?
      इस चिट्ठी में, काले ऑर्लोव या ब्रह्मा की आंख (Black Orlov or the Eye of Brahma) हीरे के बारे में चर्चा है।ब्लैक ऑर्लोव...
    • उंचाई फिट में, और लम्बाई मीटर में नापी जाती है
      इस चिट्ठी में, नैनीताल के, स्नोव्यू में मनोरंजन पार्क में फलाइंग फॉक्स की चर्चा है।विश्वास हो गय...
    • क्या शून्य को शून्य से भाग देने पर एक मिलेगा
      इस चिट्ठी में, रामानुजन के प्रारंभिक जीवन के बारे में, चर्चा है। रामनुजन के सम्मान में निकाल गया
    • यदि यह आनन्द नहीं तब और क्या
      इस चिट्ठी में कर्ट फोनेगेट के एक उद्धरण, ज़ेन पेन्सिल चिट्ठे, और और मेरे प्रिय समय की चर्चा है। This post is about Kurt Vonegut, Zen pencil blog and nice time spent by me. hindi (devnagri) kee is chitthi mein, Kurt Vonegut, Zen pencil chitthe, aur mere priya samay kee charchaa hai. […]
    • इस अदा पर प्यार उमड़ आया
      इस चिट्ठी में, नैनीताल के, स्नोव्यू की चर्चा है।स्नो-व्यू से नैनीताल नैनीताल में, हम लोग सबसे पहल
  • इतनी बार देखा गया

    • 184,577 hits
  • Technorati Profile
  • Powered by WebRing.
    This site is a member of WebRing.
    To browse visit Here.
  • Blog at WordPress.com.

    Theme: MistyLook by Sadish.


    Follow

    Get every new post delivered to your Inbox.

    Join 72 other followers

    Powered by WordPress.com
    loading रद्द करें
    Post was not sent - check your email addresses!
    Email check failed, please try again
    Sorry, your blog cannot share posts by email.